{"_id":"572872ea4f1c1b2a3b5cce71","slug":"punjabi-university-modern-sports-training-center-punjab-institute-of-sports-agreement-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में आधुनिक सुविधाओं वाला खेल ट्रेनिंग केंद्र स्थापित होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में आधुनिक सुविधाओं वाला खेल ट्रेनिंग केंद्र स्थापित होगा
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 03 May 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स
- फोटो : डेमो फोटो
पंजाब इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स की ओर से पंजाबी यूनिवर्सिटी में एक स्तरीय खेल सिखलाई केंद्र स्थापित किया जाएगा। दोनों संस्थाओं के बीच इस केंद्र संबंधी शर्तों के तहत समझौता किया गया। पीयू की ओर से डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा, पीआईएस की ओर से डायरेक्टर प्रबंधक आरएस सोढी और डायरेक्टर सिखलाई सुखबीर सिंह ग्रेवाल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
डा. शर्मा ने बताया कि पीयू 100 खिलाड़ियों वाले इस केंद्र के लिए रिहायश और खेल मैदान प्रदान करेगी। जबकि पीआईएस की ओर से इस केंद्र में शामिल खेलों साइकिलिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, फुटबाल और हाकी के लिए बढ़िया कोच, खुराक, रिहायशी हास्टल में बिजली, पानी, बिस्तर, वार्डन, सफाई व खिलाड़ियों की पढ़ाई के लिए अध्यापक, शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं व खेल सामग्री प्रदान करेगी। इस केंद्र में विभिन्न कालेजों के और उभरते हुए खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। पीआईएस के डायरेक्टर सुखबीर सिंह ग्रेवाल ने बताया कि पीयू के वीसी डा. जसपाल सिंह और डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. शर्मा की अगुवाई में पंजाब का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में नाम ऊंचा हुआ है। इसी कारण उनकी संस्था की ओर से पंजाब व पीयू की खेल प्राप्तियों में और वृद्धि के लिए यह समझौता किया गया है।