फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University,India anti-poster, Hindu groups, performing demanding action, Patiala

भारत विरोधी पोस्टर लगाने पर पीयू के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 09 Sep 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi University,India anti-poster, Hindu groups, performing demanding action, Patiala
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में मुंह पर काली पट्टियां बांध कर रैली करते स्टूडेंट्स। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में भारत विरोधी पोस्टर लगाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिंदू नेताओं ने साफ किया कि पीयू को जेएनयू बनने नहीं दिया जाएगा। मांग की कि आरोपी स्टूडेंट्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए, वर्ना आंदोलन तेज होगा। इससे पहले सुबह हिंदू संगठनों के नेताओं ने वीसी डा. जसपाल सिंह से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल, शिवसेना हिंदुस्तान की विद्यार्थी सेना, हिंदू सुरक्षा समिति समेत अन्य कई हिंदू जत्थेबंदियों के नेता व कार्यकर्ता पीयू कैंपस में भारत विरोधी और कश्मीर मांगें आजादी पोस्टर लगाने के विरोध में वीरवार शाम यूनिवर्सिटी के सामने पेट्रोल पंप पर इकट्ठे हो गए और यूनिवर्सिटी की तरफ कूच किया। आगे विवि के गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था, जिन्होंने हिंदू नेताओं को पीयू में घुसने नहीं दिया। हिंदू संगठनों ने गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हिंदू संगठनों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और देश के खिलाफ पोस्टर और नारे लिखने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस मौके पर यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी इंचार्ज पहुंचे और उन्होंने बताया के इस सारे मुद्दे पर जांच बैठाई जा चुकी है। जल्द ही दोषियों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हिंदू नेता लखविंदर सरीन ने कहा कि अगर विवि ने दोषी छात्रों पर करवाई न की तो अगले हफ्ते दोबारा प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल के नेता लखविंदर सरीन और शिवसेना हिंदुस्तान की विद्यार्थी सेना के नेता राजेश कौशिक, परवीन कथूरिया और विशाल कंबोज, हिंदू सुरक्षा समिति से आशुतोष गौतम वीसी डा. जसपाल सिंह को मिले और आज यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा देश विरोधी किए जाने वाले प्रदर्शन के बारे में बात की। वीसी ने भरोसा दिलाया कि ऐसा कोई भी आयोजन विवि में नहीं होने दिया जाएगा।


पीयू के गेट पर फहराया तिरंगा, पोस्टरों खिलाफ रोष जताया
पटियाला। पंजाब व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से शहीद भगत सिंह बिग्रेड के आए कार्यकर्ताओं ने वीरवार शाम पीयू के गेट पर तिरंगा फहरा दिया। यह बड़ी गिनती में थे और इनके आते ही एक बार तो पीयू में भगदड़ मच गई। सिक्योरिटी ने मेन गेट बंद कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस फोर्स बुलाई गई। ब्रिगेड़ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई और शांति रखने के लिए अपील की गई। इस मौके पर ब्रिगेड के नेताओं ने कहा कि कुछ स्टूडेंट्स जत्थेबंदियां पीयू में भारत विरोधी पोस्टर लगाकर शांति को भंग करना चाहती हैं। देश की आजादी को कभी भी भंग नहीं होने दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed