{"_id":"57e253c64f1c1b4f1da83530","slug":"punjabi-university-government-mahindera-college-students-demonstrating-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 21 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज में सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते स्टूडेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी और सरकारी महिंदरा कॉलेज में स्टूडेंट्स ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मोगा में स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया गया।
पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले हुए जिला नेता रणदीप रसूलपुुर और यूनिट नेता गगन अमरगढ़ ने कहा कि पंजाब सरकार लगातार स्टूडेंट्स के लिए बस पास की सुविधा खत्म करने की कोशिश कर रही है। प्राइवेट बस ट्रांसपोर्टरों की गुंडागर्दी दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मोगा में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बस पास की सुविधा को बचाने के लिए धरना दिया था, लेकिन उन पर पुलिस प्रशासन ने प्राइवेट बस ट्रांसपोर्ट के गुंडों के साथ मिलकर लाठियां भांजी।
पुलिस की ओर से 52 स्टूडेंट्स पर 307 के पर्चे दर्ज करके दो स्टूडेंट नेताओं बलकरण और मोहन को जेल में डाल दिया गया। यह असहनीय है। स्टूडेंट्स की मांगें जायज हैं। उन्होंने मांग की कि कॉलेज के लिए बसों का प्रबंध किया जाए और बस पास प्राइवेट बसों में ही लागू हो।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स पर डाले झूठे पर्चे रद्द किए जाएं। प्रशासन ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न देते हुए गुंडागर्दी की। साथ ही मांग की कि लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार डीएसपी को बर्खास्त किया जाए। स्टूडेंट नेताओं की बिना शर्त जल्द से जल्द रिहाई की जाए। अगर मांगें पूरी न की, तो पंजाब भर में आंदोलन तेज किया जाएगा।