{"_id":"58a81ec94f1c1b931ad85551","slug":"punjabi-university-employee-hoop-vc-office-10-employees-on-hunger-strike-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों को रिलीव करने पर अड़े कर्मचारी, यूनिवर्सिटी बंद कराकर वीसी दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों को रिलीव करने पर अड़े कर्मचारी, यूनिवर्सिटी बंद कराकर वीसी दफ्तर घेरा
पटियाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के बाहर धरना देते मुलाजिम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुलाजिमों को तनख्वाह मिल गईं पर वह यूनिवर्सिटी में रिटायरमेंट के बाद दोबारा नौकरी कर रहे टीचिंग और नान टीचिंग अधिकारियों को रिलीव करने पर अड़ गए।
बड़ी गिनती में टीचिंग और नान टीचिंग मुलाजिम वीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने वीसी दफ्तर का घेराव करके शाम चार बजे तक जोरदार धरना दिया। इस मौके पर किए गए एलान के अनुसार 10 मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठ गए। इससे पहले मुलाजिमों ने यूनिवर्सिटी के सभी डिपार्टमेंट बंद करवा दिए।
सुबह 10 बजे ही बड़ी गिनती में टीचिंग और नान टीचिंग मुलाजिम पीयू में वीसी दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुए। उन्होंने वीसी दफ्तर का घेराव करके जोरदार धरना दिया। मुलाजिम नेता अवतार सिंह ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद यूनिवर्सिटी में दोबारा नौकरी कर रहे टीचिंग और नान टीचिंग अधिकारी यूनिवर्सिटी के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ हैं।
विज्ञापन
डीपीआई ने यूनिवर्सिटी की ग्रांट इसलिए रोक रखी थी। फिर भी यूनिवर्सिटी इन अधिकारियों को रिलीव नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा मुलाजिम वर्ग उठा रहा है। इसलिए अधिकारियों को तुरंत रिलीव किया जाए।
सर्कुलर भेजकर मुलाजिमों को मनाने की कोशिश
धरनास्थल पर डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह, वित्त अफसर व अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने मुलाजिमों को भरोसा दिया कि रिइंप्लाइड अधिकारी जल्द रिलीव कर दिए जाएंगे। इसमें मुलाजिम नहीं माने। जिसके बाद घबराई पीयू मैनेजमेंट ने रजिस्ट्रार की ओर से मुलाजिमों को एक सर्कुलर भेजा, जिसमें लिखा गया था कि मुलाजिमों की तनख्वाह उनके खातों में डाल दी गईं है। अधिकारियों को 31 मार्च 2017 से पहले कर दिए जाएंगे।
कर्मचारी दो फाड़, राजू ग्रुप ने पीयू मेन गेट बाहर दिया धरना
वीरवार को वीसी दफ्तर के बाहर मांगों को लेकर मरणव्रत पर बैठने वाले इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर सिंह राजू ने बब्बी ग्रुप और अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को पीयू मेन गेट के बाहर पटियाला-चंडीगढ़ रोड पर सुबह 10 बजे से ही धरना लगा दिया। इस दौरान राजू का मरणव्रत पर जारी रहा। यह धरना करीब छह घंटे चला। इस दौरान मेन रोड जाम होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।