{"_id":"5773d01d4f1c1b5f1879c5d8","slug":"punjab-university-non-teaching-staff-fury-march-regular-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने निकाला रोष मार्च
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में मांगों को लेकर धरना देते नान टीचिंग इंप्लाइज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी में ठेका सिस्टम के अधीन काम कर रहे सफाई कर्मचारियों, सेवादारों और विभिन्न विभागों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने बुधवार को परीक्षा शाखा से लेकर वीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के दफ्तर में गैर मान्यता प्राप्त व्यक्तियों के दाखिले का कारण बन रहे टकराव के माहौल के बारे में यूनिवर्सिटी प्रशासन को अवगत कराया गया।
एससी/बीसी इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब के प्रदेश महासचिव जतिंदर सिंह मट्टू ने कहा कि वीसी डा. जसपाल सिंह की ओर से सफाई सेवकों के साथ हुए झगड़े के बाद आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है उससे सफाई सेवक संतुष्ट थे। अब जानबूझकर हर रोज उस झगड़े वाली रंजिश को दबाने की बजाय झगड़ा होने के हालात पैदा किए जा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जा सकता है।
उन्होंने चेतावनी दी कि एसडीओ की निगरानी के बिना सफाई सेवक किसी भी शख्स की चौधराहट सहन नहीं करेंगे। इसलिए उनको जो कुछ करना पड़ा वह करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एससी/बीसी भाईचारे के साथ किसी भी किस्म की धक्केशाही सहन नहीं की जाएगी। वर्ना पूरे पंजाब का एससी भाईचारा इस मामले में एकजुट होगा। इस मुद्दे पर इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने वीसी को सफाई सेवकों व सेवादारों की सेवाएं रेगुलर करने संबंधी भी मांगपत्र दिया। संबंधित थाने में शिकायत देने के साथ-साथ एक शिकायत जल्द ही राष्ट्रीय एससी कमीशन और पंजाब एससी कमीशन को भेजने का एलान किया गया।