{"_id":"69018b443087dea605005467","slug":"punjab-temperature-down-weather-update-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दिन का पारा और गिरा: अमृतसर और लुधियाना का सामान्य से नीचे, नंवबर मध्य तक ठंड की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दिन का पारा और गिरा: अमृतसर और लुधियाना का सामान्य से नीचे, नंवबर मध्य तक ठंड की दस्तक
Wed, 29 Oct 2025 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 29 Oct 2025 09:35 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में कम हो रहा पारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अधिकतम तापमान में मंगलवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। पारा 0.3 डिग्री गिरा, जिससे अब अमृतसर के साथ लुधियाना का तापमान भी सामान्य के नीचे पहुंच गया है।
पंजाब में सबसे अधिक 33.5 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.8 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे कम 14.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब में आने वाले छह दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी का सिलसिला जारी रहेगा। नवंबर महीने के मध्य तक पंजाब में ठंड दस्तक दे सकती है।
मंगलवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 29.7 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 29.8 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 30.5 डिग्री, पठानकोट का 29.6 डिग्री, बठिंडा का 32.1 डिग्री, फरीदकोट का 30.2 डिग्री, गुरदासपुर का 29.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 29.7 डिग्री, फाजिल्का का 30.0 डिग्री, होशियारपुर का 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री, लुधियाना का 16.4 डिग्री, पटियाला का 17.0 डिग्री, पठानकोट का 15.7 डिग्री, बठिंडा का 16.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 15.9 डिग्री, फिरोजपुर का 15.9 डिग्री, होशियारपुर का 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।