फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Students Union, part of BA second semester system resist, Sangrur

पीएसयू ने रोष रैली, सेमेस्टर सिस्टम का विरोध किया

Wed, 19 Oct 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 19 Oct 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
Punjab Students Union, part of BA second semester system resist, Sangrur
संगरूर में विरोध प्रदर्शन करते पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
बीए भाग दूसरा (सेमेस्टर चौथा) के आए परिणाम में बड़े स्तर पर विद्यार्थियों की आई री-अपीयर के विरोध रणबीर कालेज में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने रोष रैली करके जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर पीएसयू के जिलाध्यक्ष कुलविंदर सेखा, जिला उपाध्यक्ष शंकर बदरा और खजांची जसप्रीत कौर ने कहा कि प्रदेश सरकार निजीकरण की नीतियों के तहत शिक्षा का व्यापारीकरण कर रही है। सरकार सेमेस्टर सिस्टम लागू करके छात्रों की आर्थिक, मानसिक लूट करने में लगी है। उनकी यूनियन पिछले समय से सेमेस्टर सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है।
विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बुरे प्रबंधों के परिणाम छात्रों को भुगतने पड़ रहे हैं। इसका उदाहरण रणबीर कालेज संगरूर में अस्सी फीसदी छात्रों की किसी न किसी विषय में री-अपीयर का आना है। इसका एकमात्र कारण है कि या तो पेपर ठीक से चेक नहीं किए गए या फिर अध्यापकों द्वारा कम असेसमेंट लगाकर छात्रों को गुमराह किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को फेल करना सरकार का मकसद है कि उनसे दोबारा फीसें बटोरकर पैसा संगत दर्शनों पर खर्च किया जाए। छात्रों को पेपरों में पास किया जाए अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर किरनदीप कौर, पिंकी, मनप्रीत कौर, दीपक कुमार, सुखवीर सिंह, मनदीप सिंह इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed