फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab State MTB Cycling Championship 2026 Concludes; Cyclists from Across the State Showcase Their talent

Patiala News: पंजाब स्टेट एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 संपन्न, प्रदेश भर के साइकिलिस्टों ने दिखाया दम

Mon, 07 Sep 2026 04:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab State MTB Cycling Championship 2026 Concludes; Cyclists from Across the State Showcase Their talent
पंजाब में साइकिलिंग को जमीनी स्तर से मजबूत करना मुख्य लक्ष्य: जगदीप सिंह काहलों
विज्ञापन


प्रदर्शन के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुनी जाएगी पंजाब की एमटीबी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब (सीएपी) ने पंजाब स्टेट एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों के साइकिलिस्टों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नेशनल एमटीबी साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम में चयन होगा।
सीएपी अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल ने पंजाब में अपार साइकिलिंग प्रतिभा बताई। उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं को प्रतिभा पहचानने और निखारने के लिए आवश्यक बताया। खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी युवाओं में साइकिलिंग के प्रति उत्साह दर्शाती है। सीएपी महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने माउंटेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग को चुनौतीपूर्ण खेल बताया। उन्होंने कहा कि इसमें शारीरिक ताकत, सहनशक्ति, तकनीकी कौशल, संतुलन और मानसिक दृढ़ता की परीक्षा होती है।
विज्ञापन

विभिन्न वर्गों के विजेता
यूथ बॉयज 8 किलोमीटर में रोपड़ के अखिलेश वर्मा ने स्वर्ण, अमृतसर के आरवजोत सिंह ने रजत और प्रभनूर सिंह ने कांस्य पदक जीता। यूथ गर्ल्स 8 किलोमीटर में पटियाला की हंसिका ने स्वर्ण, मुस्कान ने रजत और लुधियाना की जैसमीन कौर ने कांस्य पदक हासिल किया। सब-जूनियर बॉयज 8 किलोमीटर में संगरूर के खुशप्रीत सिंह ने स्वर्ण, अमृतसर के विश्वजीत सिंह पन्नू ने रजत और फरीदकोट के अरमान सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सब-जूनियर गर्ल्स 8 किलोमीटर में लुधियाना की अंशिका ने स्वर्ण, अमृतसर की जपनूर कौर संधू ने रजत और लुधियाना की कृतिका ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष 16 किलोमीटर में होशियारपुर के सूर्या ठाकुर ने स्वर्ण, पटियाला के आशीष शर्मा ने रजत और लुधियाना के अमितोजवीर सिंह ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर महिला 12 किलोमीटर में लुधियाना की तरनवीर कौर ने स्वर्ण और भवनीत कौर ने रजत पदक हासिल किए। पुरुष अंडर-23 के 24 किलोमीटर मुकाबले में मोहाली के अभय प्रताप सिंह बिन्नर ने स्वर्ण, पटियाला के खुशाल आर्य ने रजत और लुधियाना के आर्यन श्योराण ने कांस्य पदक प्राप्त किए। पुरुष एलीट 24 किलोमीटर में लुधियाना के मोहम्मद नसीरू ने स्वर्ण, होशियारपुर के मंगल सिंह ने रजत और रोपड़ के तरनदीप सिंह ने कांस्य पदक जीते। महिला एलीट 16 किलोमीटर में लुधियाना की अशमीत कौर ने स्वर्ण, आकृति ने रजत और संगरूर की सरवीन कौर ने कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed