{"_id":"c6996087c6c9cb6199979a73af195c6c","slug":"punjab-sangrur-sports-badminton-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर के पराजवल ने शिवम को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर के पराजवल ने शिवम को दी मात
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 18 Aug 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नानक बैडमिंटन हॉल में चल रहे तीन दिवसीय गुरशरण सिंह यादगारी जूनियर
विज्ञापन
पंजाब रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन भी लुधियाना के खिलाड़ी
छाए रहे।
विजेता टीमों को केंद्रीय सहकारी बैंक के जिला मैनेजर विशाल गर्ग ने इनाम बांटे। टूर्नामेंट के दौरान 19 साल वर्ग लड़कों के मुकाबले में गुरदासपुर के पराजवल महाजन ने गुरदासपुर के ही शिवम शर्मा को कड़ी टक्कर देते हुए पराजित किया।
17 साल वर्ग के मुकाबले में लक्ष्य सिंगला ने लुधियाना के ही मितकश गांधी को 24-22,21-12 के अंतर से हराया। लड़कियों के सिंगल मुकाबले में पटियाला की वंशिका टंडन ने गुरदासपुर की साक्षी शर्मा को हराया। 17 साल वर्ग के मिक्स डबल मुकाबले में ऊधम सहगल और नाजुक वालिया की टीम ने परमवीर तथा अनमोल की टीम को हराया। लड़कों के 17 साल वर्ग के डबल मुकाबले में लक्ष्य सिंगला और मितकश गांधी लुधियाना की टीम ने हाकम सिंह व नवनीत लुधियाना की टीम को हराया।
17 साल लड़कियों के डबल मुकाबले में संगरूर की भाविता व अनमोल ने लुधियाना की प्रेरणा डाबर और नम्रता कोहली को हराया। लड़कों के 19 साल वर्ग के मुकाबले में नवांशहर के कुलविंदर व जालंधर के मनप्रीत ने संगरूर के सिमरजीत सिंह और माधुर को हराया। लड़कियों के 19 साल आयु वर्ग के डबल मुकाबले में जालंधर की दीपाशा व लुधियाना की अदिति ने संगरूर की अनम चौहान और अमनजोत की जोड़ी को हराया।