फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab: Rumors of a ghost at the university spark a commotion; police pelted with stones.

पंजाब: हॉस्टल में 'भूत छोड़ने वाले' असामाजिक तत्वों की पहचान करेगी राजपुरा यूनिवर्सिटी, सीसीटीवी बनेगा मददगार

Sun, 27 Sep 2026 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा
अमर उजाला नेटवर्क, राजपुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Sep 2026 04:18 AM IST
सार

छात्रों के एक गुट ने बताया कि कैंपस में भूत है और रात को हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाकर छात्रों को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन
Punjab: Rumors of a ghost at the university spark a commotion; police pelted with stones.
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असामाजिक तत्वों द्वारा यूनिवर्सिटी में भूत की अफवाह फैलाने और उसके बाद हुए हंगामे के बाद अब प्रशासन सीसीटीवी की मदद से 'भूतों' की पहचान में जुटने वाला है। प्रबंधन ने किसी छात्रा की मौत और भूत जैसी किसी घटना से साफ इनकार करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है।  

विज्ञापन


मीडिया मार्केटिंग हेड ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर लड़की की मौत और एक लड़की के गायब होने की अफवाह फैलाई। प्रबंधन के अनुसार कुछ शरारती तत्व रात में छात्रों के कमरों के दरवाजे खटखटाकर भाग रहे थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उनकी पहचान की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले राजपुरा स्थित निजी विश्वविद्यालय में भूत की अफवाह ने शुक्रवार देर रात बवाल करा दिया। दरअसल, छात्रों के एक गुट ने बताया कि कैंपस में भूत है और रात को हॉस्टल के कमरों के दरवाजे खटखटाकर छात्रों को परेशान कर रहा है। इस बात की चर्चा फैलते ही छात्र जुटते गए और कुछ ही देर में सैकड़ों विद्यार्थी कैंपस में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने दावा कर दिया कि दो छात्राओं की मौत हो गई थी और उनकी आत्मा भटक रही है। इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और पुलिस टीम पर पथराव व हाथापाई हुई। देर रात तक कैंपस में हंगामा चलता रहा। सूचना पर थाना बनूड़, सदर राजपुरा और सिटी राजपुरा से पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed