फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, teacher beat student, injured

अध्यापक ने बच्चे से की मारपीट, जीभ पर लगे टांके

Tue, 18 Aug 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 18 Aug 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के त्रिपड़ी इलाके के एक निजी स्कूल में अध्यापक की ओर से नर्सरी में
विज्ञापन
पढ़ने वाले एक बच्चे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

मारपीट में दौरान बच्चे की जीभ कटी है और उस पर टांके लगे हैं। खबर लिखे जाने तक बच्चा राजिंदरा अस्पताल में भर्ती था। उधर संबंधित त्रिपड़ी थाना इंचार्ज राजेश कुमार छिब्बड़ ने कहा कि अभी मामले की सूचना राजिंदरा से नहीं आई। जब आएगी तो कार्रवाई करेंगे।

राजिंदरा अस्पताल में दाखिल बच्चे मनजीत सिंह की मां लखविंदर कौर ने बताया कि उसका लड़का त्रिपड़ी के एक निजी स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल के दो स्टूडेंट उसके बेटे को जख्मी हालत में घर लाए। उस समय बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था।

बच्चे की हालत को देखकर उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया। मां ने आरोप लगाया कि उसके लड़के के साथ स्कूल के एक अध्यापक ने मारपीट की है। बच्चे के थप्पड़ मारे, इस दौरान उसकी जीभ कट गई है। मां ने यह भी आरोप लगाया कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज दौरान आरोपी अध्यापक ने वहां पहुंच कर उसे डराने की कोशिश भी की। लेकिन वह राजिंदरा अस्पताल आ गए।

बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. वरिंदर ने कहा कि बच्चे की जीभ पर गंभीर कट लगा  था। इसलिए जीभ पर तीन टांके लगाए गए हैं। बच्चे की हालत में सुधार है। लेकिन जीभ पर जख्म होने के कारण बच्चे को फिलहाल बोलने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed