{"_id":"25b7c32c22ca9a0692082cad3b70b4d3","slug":"punjab-patiala-seed-subsidy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गेहूं के बीज पर सब्सिडी के डेढ़ करोड़ जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गेहूं के बीज पर सब्सिडी के डेढ़ करोड़ जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 19 Nov 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के किसानों को गेहूं के बीज की खरीद पर सब्सिडी की सुविधा देने के लिए
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
किसानों को यह सब्सिडी ऑनलाइन प्रणाली के जरिये सीधे उनके बैंक खातों में मुहैया कराई जा रही है। एडीसी (विकास) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार की ओर से पहली बार किसानों को ऑनलाइन सब्सिडी अदायगी की सुविधा मुहैया कराई गई है।
इसके तहत जिले के लिए 40 हजार क्विंटल बीज जारी हुआ था और खेतीबाड़ी विभाग के पास 13 हजार 611 किसानों ने इसके लिए आवेदन दिया था। इनमें से बीज खरीदने वाले 1730 किसानों को करीब 28.40 लाख की अदायगी की जा चुकी है। जिले में पराली के प्रबंधन के लिए चापर शरैडर कम स्प्रैडर एक लाख रुपये की सब्सिडी पर मुहैया कराए गए हैं और किसानों को बीजों की उगने संबंधी शक्ति के बारे में जागरूक किया गया है।