फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, powercom overall champion

पावरकॉम ने जीती ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी

Thu, 19 Nov 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 19 Nov 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, powercom overall champion
पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने अखिल भारतीय इलेक्ट्रिसिटी
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से विभिन्न जगहों पर कराए गए टूर्नामेंटों में ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी जीत ली है।
 
पावरकॉम के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर केडी चौधरी ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के बिजली विंगों के बीच 13 खेलों में मुकाबले कराए जाते हैं, जिनमें प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन घोषित किया जाता है। देश के 29 बिजली यूनिटों ने इन मुकाबलों में हिस्सा लिया।

पावर कारपोरेशन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 41 प्वाइंट लेकर न केवल पहला स्थान हासिल किया, बल्कि दूसरी टीम कर्नाटका स्टेट इलेक्ट्रिसिटी को काफी पीछे छोड़ दिया, जिसने 18 अंक हासिल किए थे। हरियाणा स्टेट पावर स्पोर्ट्स ग्रुप ने 16 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।

इंजीनियर चौधरी ने बताया कि पावरकॉम ने हर खेल में पहला, दूसरा या तीसरा स्थान लिया है। हाकी, कबड्डी, बैडमिंटन, लान टेनिस, टेबल टेनिस, रस्साकशी और पावर लिफ्टिंग में पहला स्थान, फुटबाल और बाडी बिल्डिंग में दूसरा स्थान और बास्केटबाल, वालीबाल, एथलेटिक्स व क्रिकेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed