{"_id":"beabeabc90245214e251c7ead1988057","slug":"punjab-patiala-drug-racket-bhola-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच भोला को मुंबई ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच भोला को मुंबई ले गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर जगदीश सिंह भोला को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस
विज्ञापन
शनिवार को नाभा जेल से मुंबई के लिए ले गई। भोला को सड़क के रास्ते से ले
जाया जा रहा है।
वहां पेशी भुगतने के बाद भोला की वापसी 26 जून को पटियाला होगी। भोला के खिलाफ मुंबई में 2009 का ड्रग तस्करी का केस है। इसमें 23 जून को मुंबई कोर्ट में पेशी है। पहले इसके खिलाफ भोला ने पटियाला कोर्ट में याचिका डालकर विरोध जताया था।
भोला ने रास्ते में उसका एनकाउंटर किए जाने का खतरा जताया था। इस पर कोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर भोला की सुरक्षा के बारे में पूछा गया था। सरकार ने शुक्रवार को कोर्ट में भोला की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए उसे सड़क से मुंबई ले जाने की इजाजत ले ली थी।
शनिवार को 24 मुलाजिमों और सात गाड़ियों के काफिले के साथ पुलिस तस्कर भोला को ले गई। भोला के वकील सतीश करकरा ने बताया कि उम्मीद है कि पुलिस की ओर से भोला को पूरी सुरक्षा की जाएगी।