{"_id":"e8005b0361be8202b266ea08ddf210ce","slug":"punjab-patiala-dharamvir-gandhi-badal-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला की लाल कोठी बेचने पर डा. गांधी ने बादल को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला की लाल कोठी बेचने पर डा. गांधी ने बादल को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने राज्य की मौजूदा बादल सरकार को पटियाला की
विज्ञापन
सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करती लाल कोठी को बेचने के फैसले पर आड़े
हाथों लिया है।
डा. गांधी ने कहा कि बादल सरकार राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों की संभाल के प्रति लगातार लापरवाह रवैया अपनाए है। इससे ऐतिहासिक धरोहरें वर्तमान में जर्जर हालत में पहुंच चुकी हैं। फिर चाहे वह किला मुबारक हो या फिर शीश महल या राजिंदरा झील।
डा. गांधी ने लाल कोठी को बेचने के फैसले को रद करने की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों व संस्थाओं को एक मंच पर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की अपील की है। डा. गांधी ने कपूरथला के किले में स्थित क्लास रूम को खाली कराने के लिए राज्य की महान सांस्कृतिक विरासत से संबंध रखती चीजों को जबरन बाहर फेंकने का विरोध भी किया।
डा. गांधी ने कहा कि पैलेस का पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जहां पर पीएचडी डा. वरिंदर सिंह पढ़ाते और स्टूडेंट्स को ट्रेंड करते थे। ऐसा करके कपूरथला पुलिस ने गलत किया है।