फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab: Last rites of Patiala soldier Pradeep Singh martyred in Anantnag

पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए अनंतनाग में शहीद पटियाला के जवान प्रदीप सिंह, हर किसी की थी आंख नम

Tue, 19 Sep 2023 07:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 07:27 PM IST
सार

हर किसी की आंख नम थी, पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवान की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए इसे देश व खास तौर से परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

विज्ञापन
Punjab: Last rites of Patiala soldier Pradeep Singh martyred in Anantnag
पंजाब पंचतत्व में विलीन हुए अनंतनाग में शहीद पटियाला के जवान प्रदीप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कश्मीर के अनंतनाग में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए पंजाब के पटियाला जिले की समाना तहसील के भारतीय फौज के जवान प्रदीप सिंह की पार्थिव देह मंगलवार को उनके पैतृक गांव बलमगढ़ पहुंची। जिसके बाद पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की पत्नी, पिता दर्शन सिंह व भाई कुलदीप सिंह ने शहीद को सेल्यूट करके सलामी थी।

विज्ञापन


इस मौके हर किसी की आंख नम थी। खास तौर से शहीद जवान की पत्नी सीमा रानी का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। इस मौके भारतीय फौज के बिगलर ने मातमी धुन बजाई और जवानों ने हथियार उलटे करके गार्ड आफ आनर देते फायर करके शहीद को सलामी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 27 साल के प्रदीप सिंह की शादी नवंबर 2022 में हुई थी और शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। वह भारतीय फौज में 21 दिसंबर 2015 को भरती हुए थे और सिखलाई पूरी करने के बाद उन्होंने 18 सिख लाइट इंफेंटरी ज्वाइन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में उनकी तैनाती फौज की उत्तरी कमांड में कश्मीर में 19 आरआर सिख लाइट इंफेंटरी में थी। वह अनंतनाग में आतंकवादी हमले के दौरान 13 सितंबर को लापता हो गए थे। जिनकी मृत देह करीब पांच दिन के बाद बरामद हुई है।

इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से प्रदेश के रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा पहुंचे, जिन्होंने शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की। जौड़ामाजरा ने ऐलान किया कि शहीद की पत्नी सीमा रानी को उनकी योग्यता के मुताबिक पब्लिक कालेज समाना में सहायक प्रोफेसर लगाया जाएगा।

साथ ही भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में उनकी सरकार पीडित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। पटियाला मिलटरी स्टेशन के ब्रिगेडियर अंकुश ठाकुर, कर्नल अभिनव शर्मा और 19 आरआर से आए सूबेदार सुरिंदर सिंह, नायब सूबेदार तरलोचन सिंह व मनजीत सिंह और अन्य फौजी अधिकारियों ने भी शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि भेंट की।


उधर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जवान की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए इसे देश व खास तौर से परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मान ने हमदर्दी व्यक्त करते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार पीडित परिवार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed