{"_id":"57c06c3c4f1c1b037cd4f1d6","slug":"punjab-khadi-and-village-industries-board-ssi-ac-class-three-million-loans-approved-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने मंजूर किए साढ़े तीन करोड़ के लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने मंजूर किए साढ़े तीन करोड़ के लोन
Updated Fri, 26 Aug 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
मालेरकोटला में बैठक में लोन की फाइलों को मंजूरी देते खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के वाइस चेयरमैन गीतेश गुप्ता और एडीसी संगरूर।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने शुक्रवार को एससी वर्ग के लोगों को छोटे कारोबार शुरू करने के लिए संगरूर जिले में तीन करोड़ 55 लाख रुपये के लोन मंजूर कर दिए हैं। इनमें 35 फीसदी सब्सिडी के रूप में एक करोड़ 25 लाख रुपये के लाभ इस समाज के लोगों को दिए गए हैं ।
जिले के एडीसी (विकास) राजिंदर बत्रा चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी और पंजाब खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन हरजीत सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में वाइस चेयरमैन गीतेश गुप्ता की देखरेख में आयोजित हुई बैठक में बोर्ड ने विशेष रूप से एससी वर्ग के जरूरतमंदों के आर्थिक विकास के लिए तीन करोड़ 55 लाख रुपये की लोन राशि को मंजूरी दी गई है।
वाइस चेयरमैन गीतेश गुप्ता ने मालेरकोटला में बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत बोर्ड ऐसे पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए ऐसी योजना चला रहा है जिसमें 25 लाख रुपये के अधिकतम लोन देकर 35 फीसदी सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। शुक्रवार को जारी लोन में बहुत से ऐसे लोग थे जिन्होंने टाइल्स निर्माण, साइकिल पार्ट्स, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर रिपेयरिंग सेंटर कारोबार चालू करने के लिए लोन अप्लाई किया था ।