फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab government to give troubled industries Amenities: Dr. Gandhi

पंजाब के संकटग्रस्त उद्योगों को भी सुविधाएं दे सरकार : डा. गांधी

Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 28 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
पटियाला से सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने पंजाब निवेश सम्मेलन में किए समझौतों के तहत नए आ रहे उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाएं पंजाब के संकटग्रस्त उद्योगों को भी देने की मांग की है।
विज्ञापन


डा. गांधी ने कहा कि बटाला, अमृतसर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योग गंभीर मंदी का शिकार हैं। पिछले समय दौरान बड़ी गिनती में उद्योग बंद हुए हैं व हजारों नौजवान बेरोजगार हुए हैं। सरकार इन उद्योगों को बचाने के लिए तो उचित प्रयास नहीं करती, लेकिन बड़े-बड़े कारपोरेट घरानों को 4.75 रुपये प्रति यूनिट बिजली और अन्य टैक्स रियायतों के साथ दे रही है।
विज्ञापन


पंजाब में निवेश आना अच्छी बात है, लेकिन बीमार उद्योगों को बचाना भी सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। आगे कहा कि जहां बिजली के मामले में पंजाब के गरीब से गरीब खपतकार को सात रुपये प्रति यूनिट भरना पड़ रहा है, वहीं लाखों करोड़ के मालिक बड़े औद्योगिक घरानों को पांच रुपये यूनिट बिजली देना पंजाब के आम लोगों व बीमार उद्योगों के साथ पक्षपात ही नहीं, लूट व धक्केशाही भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed