फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab food commission member meeting strict to emphasize on the quality of mid day meal in schools

आप सरकार बनने से पहले ही एक्शन में अधिकारी, पंजाब फूड कमिशन मेंबर ने बैठक स्कूलों में मिड डे मील की गुणवत्ता पर जोर देने के सख्त

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
punjab food commission member meeting strict to emphasize on the quality of mid day meal in schools
पटियाला। पंजाब स्टेट फूड कमीशन की मेंबर प्रीति चावला ने मंगलवार को जिला परिषद कांप्लेक्स में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट 2013 को सही ढंग से लागू करने के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करके दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीसी (विकास) गौतम जैन भी मौजूद रहे। बैठक में प्रीति चावला ने जिले के 940 प्राइमरी स्कूलों में पढ़ते करीब 157650 विद्यार्थियों को मिलने वाले खाने संबंधी जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) ने बताया कि विभाग के पास मार्च के अंत तक का स्टाक उपलब्ध है और खाने की जांच ब्लाक स्तर पर बीपीईओ की ओर से टीमें बनाकर की जाती है। स्कूलों के प्रमुखों की ओर से भी बनाए गए खाने को रोजाना चेक किया जाता है। कमीशन मेंबर ने मिड डे मील की क्वालिटी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के हेल्थ चेक अप साल में दो बार किए जाने का प्रोग्राम बनाया गया है। गांवों में स्थापित रुरल मेडिकल डिस्पेंसरियों व शहरों में डिस्पेंसरियों के साथ तालमेल करके बच्चों का हेल्थ चेकअप कराया जाता है। इस मौके पर कमीशन मेंबर प्रीति चावला की ओर से जिला खुराक एवं सिविल सप्लाई अधिकारियों से गेहूं वितरण प्रणाली संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि स्कीम अधीन 950 डिपो होल्डरों के जरिये 9 लाख 70 हजार परिवारों को लाभ दिया जाता है। डिपो पर गेहूं देने समय बायोमीट्रिक मशीन का इस्तेमाल भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed