फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, firozpur, congress protest against bjp

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपने पद से इस्तीफा दें : कांग्रेस

Thu, 06 Aug 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 06 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने वीरवार
विज्ञापन
को एसएसपी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस ने तस्करों की मदद करने वाले भाजपा के जिला प्रधान जोगराज सिंह कटोरा, भाजपा के जिला युवा मोर्चा के प्रधान जसपाल सिंह संधू उर्फ जिम्मी व पंजाब पुलिस के डीएसपी (सिटी) बलविंदर सिंह सेखों के खिलाफ कमजोर पर्चा दर्ज किया है।

कांग्रेसियों ने कहा कि इन सभी को गिरफ्तार किया जाए। एसएसपी दफ्तर का मुख्य गेट बंद होने के बावजूद कांग्रेसियों ने गेट से कूदकर एसएसपी दफ्तर में प्रवेश किया।

कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा का जिला प्रधान योगराज सिंह कटोरा, जिला युवा मोर्चा प्रधान जसपाल सिंह संधू उर्फ जिम्मी, मल्लांवाला का सर्कल प्रधान तस्करों की मदद कर रहे हैं।

भाजपा पंजाब में अकालियों द्वारा नशे का कारोबार करने का आरोप लगाती आई है जबकि कमल शर्मा के साथ जुड़े कई लोग तस्करों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह बात कमल शर्मा को भी पता थी फिर भी कमल ने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। पिंकी ने कहा कि कमल शर्मा और उनके साथियों की प्रॉपटी की जांच होनी चाहिए। यह पैसा कहां से आया है। इस मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी जज से करवानी चाहिए।

उधर, भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस भाजपा पंजाब प्रधान कमल शर्मा के साथ ऐसे लोग जुड़े हैं जो तस्करों से पैसे लेकर उनकी मदद कर रहे हैं, ऐसे प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आज कमल शर्मा के कारण पूरे देश में भाजपा पार्टी बदनाम हो रही है। खुफिया रिपोर्ट के बावजूद कमल शर्मा ने जिला युवा मोर्चा प्रधान जसपाल सिंह संधू उर्फ जिम्मी, जिला भाजपा प्रधान जोगराज सिंह कटोरा व अन्य कार्यकर्ता को अपने साथ रखा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed