फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab: Electricity demand increased by more than 600 MW in a single day

Punjab: एक ही दिन में बिजली की मांग में 600 मेगावाट से ज्यादा की वृद्धि, खराबी के बाद रोपड़ थर्मल प्लांट चला

Wed, 19 Apr 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक पावरकाॅम को मंगलवार को रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मलों से 1080 मेगावाट, राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल के थर्मलों से 3609 मेगावाट और अन्य स्रोतों से कुल 5092 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई, जबकि पंजाब में बिजली की मांग 7810 मेगावाट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Punjab: Electricity demand increased by more than 600 MW in a single day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को एक ही दिन में बिजली की मांग में 600 मेगावाट से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग जहां 7189 मेगावाट रही थी, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 7810 मेगावाट पहुंच गई। हालांकि कुछ राहत की बात यह रही कि रोपड़ थर्मल प्लांट का 210 मेगावाट का तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा यूनिट मंगलवार को ठीक होने के बाद चला दिया गया।

विज्ञापन


तलवंडी साबो में 5 और गोइंदवाल में 9 दिनों का कोयला शेष था
बावजूद इसके पावरकाॅम बिजली की इस मांग को अपने स्तर पर पूरी नहीं कर सका। बाहर से महंगी बिजली खरीदकर इस मांग को पूरा किया गया। मंगलवार को केवल लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांट का एक ही एक यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद रहा। बाकी सभी थर्मलों के यूनिट चालू हालत में रहे।
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक पावरकाॅम को मंगलवार को रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मलों से 1080 मेगावाट, राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल के थर्मलों से 3609 मेगावाट और अन्य स्रोतों से कुल 5092 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई, जबकि पंजाब में बिजली की मांग 7810 मेगावाट दर्ज की गई। ऐसे में पावरकाॅम को करीब 6.60 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बाहर से बिजली की खरीदनी पड़ी। उधर, निजी थर्मलों में कोयले के स्टाॅक में मंगलवार को भी कोई सुधार नहीं आया। राजपुरा प्लांट में 17 दिनों का, तलवंडी साबो में 5 और गोइंदवाल में 9 दिनों का कोयला शेष था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी मांग को पूरा करने के पुख्ता प्रबंध होने के दावे कर रहे
पावरकाॅम अधिकारियों के मुताबिक तेज होती गर्मी के कारण लोगों के घरों में एसी पूरी क्षमता के साथ चलने लगे हैं, जिससे बिजली की मांग बढ़ रही है। आने वाले दिनों में जब धान का सीजन शुरू होगा, तो मांग और बढ़ेगी। हालांकि जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed