फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, bassi pathana, cycle

नौगावां में 45 लड़कियों को बांटीं साइकिल

Thu, 19 Nov 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब)
ब्यूरो/अमर उजाला, (बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब) Updated Thu, 19 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
punjab, bassi pathana, cycle
बसी पठाना के अकाली विधायक सेवा मुक्त जस्टिस निर्मल सिंह ने सरकारी सीनियर
विज्ञापन
सेकेंडरी स्कूल वजीदपुर नौगावां की 45 छात्राओं को माई भागो स्कीम के तहत मुफ्त साइकिल बांटीं।

विधायक ने कहा कि यह स्कीम लड़कियों के लिए वरदान साबित हो रही है और स्कूल से घर आने जाने के लिए अपना साधन होने के कारण लड़कियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। विधायक निर्मल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में किए सुधारों के चलते आज पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 14वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ साहिब से मोरिंडा जाने वाली सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है जिस पर 13 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गांवों की लिंक सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर चेयरमैन ब्लाक समिति भूपिंदर सिंह हंस, कांउसिल अध्यक्ष परविंदर सिंह, जत्थेदार प्रदीप सिंह कलौड़, कृपाल सिंह सेठी, अजीत सिंह मक्कड़, लखबीर सिंह थांबला, प्रिंसिपल जगदीश सिंह बैंस, बचित्तर सिंह, केसर सिंह, सरपंच रविंदर सिंह राणा, गुरशरण सिंह बाजवा, कुलवंत सिंह देदड़ां, हैपी नानहेड़ी, जसप्रीत सिंह रौणी, मनजीत सिंह बहरामपुर और तरसेम सिंह पीए उपस्थित थे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed