{"_id":"5887230e4f1c1bbe6bcf4ad3","slug":"punjab-assembly-polls-bjp-alliance-akalidl-congress-aap-sukhbir-singh-badal-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखबीर बादल ने भी माना, 22 सीटों पर तिकोना मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखबीर बादल ने भी माना, 22 सीटों पर तिकोना मुकाबला
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
अमलोह में गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना के हक में चुनावी रैली को संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस बार 117 सीटों में से 22 में अकाली दल का विरोधी पार्टियों के साथ तिकोना मुकाबला है। सुखबीर फतेहगढ़ साहिब के तीन विधानसभा हलकों में पार्टी उम्मीदवारों के हक में चुनावी रैलियां करने आए थे।
इस मौके पर बस्सी पठाना हलके से दरबारा सिंह गुरु के हक में रैली के दौरान सुखबीर ने माना कि उनका मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है। पत्रकारों के सवाल कि बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में स्पेशल एंटी ड्रग्स स्कवाड का गठन करने की बात कही है पर सुखबीर ने कहा की पंजाब में नशा नहीं है फिर भी बॉर्डर स्टेट होने के कारण नशा तस्करी रोकने के लिये टास्क फोर्स तैनात करेंगे।
कैप्टन के मुख्यमंत्री बादल पर चेक बांटने और विकास न करने के बयान पर सुखबीर ने कहा कि कैप्टन तो अब खुद ही हार मान चुके हैं। उन्होंने तो कहा ही है कि यह उनके आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार दीदार सिंह भट्टी के हक में भी प्रचार के दौरान सुखबीर ने नीले कार्ड धारकों को 10 रुपये किलो चीनी, 25 रुपये किलो घी, 51 हजार रुपये शगुन स्कीम, सभी लिंक सड़कों को 18 फुट करने, प्रदेश के 12 हजार गांवों की पक्की गलियां और सोलर लाइट सिस्टम लगवाने समेत कई योजनाओं को शुरू करने की बात कही।
अमलोह में पहली बार अकाली दल से चुनाव लड़ रहे गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना की रैली में सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मौकापरस्त पार्टियां हैं। उन्होंने किसानों को कहा कि पांच एकड़ से कम जमीन वाले को बिना ब्याज कोआपरेटिव बैंकों द्वारा दो लाख रुपये की लिमिट बनाई जाएगी, हर फसल के समर्थन मूल्य पर सौ रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाएगा, बिजली के कनेक्शन खोल दिए जाएंगे जो किसान जब चाहे बिजली कनेक्शन ले सकेगा, पंजाब के पांच लाख लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे, व्यापारियों की लिमिट एक करोड़ से बढ़ा कर 2 करोड़ की जाएंगी।