फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Assembly elections, Congress Amloh constituency, candidate changing, Mandi Gobindgarh

अमलोह से कांग्रेस की टिकट पर घमासान

Sat, 17 Dec 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab Assembly elections, Congress Amloh constituency, candidate changing, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर काका रणदीप सिंह के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते जगमीत सिंह सहोता व उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य एवं विधानसभा हलका अमलोह से दावेदार जगमीत सिंह सहोता ने मौजूदा पार्टी विधायक काका रणदीप सिंह को टिकट मिलने का सख्त विरोध किया है। सहोता समर्थकों ने सोशल मीडिया पर काका रणदीप का विरोध शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


वर्करों का विरोध बढ़ता देखकर सहोता ने अपने कार्यालय में वर्करों की बैठक बुलाई और नाराजगी का कारण जाना। पत्रकारों से बातचीत में सहोता ने कहा कि उनका नाम टिकट को लेकर अव्वल दर्जे में था। इसके बाद भी हाईकमान ने काका रणदीप सिंह को टिकट देकर हलका अमलोह के कांग्रेसी वर्करों का विश्वास तोड़ा है।
विज्ञापन


सहोता ने खुले तौर पर कहा कि हम विधायक काका रणदीप सिंह की टिकट का विरोध करते हैं और पार्टी हाईकमान से विचार करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा पार्टी ने उम्मीदवार नहीं बदला तो वह पूरे हलके में वर्करों की राय लेने बाद आजाद तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहोता ने कहा कि विधायक काका रणदीप सिंह विधायक बनने के बाद हलके के लोगों का दिल जीत नहीं सके। नगर काउंसिल चुनावो में उनकी भूमिका अच्छी नहीं रही और वह नाभा के रहने वाले हैं। काका की जगह उनके पीए ही लोगों में जाते रहे हैं और लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के लिए उन्होंने एक भीप्रशंसनीय कार्य नहीं करवाया है। 

मामले में काका रणदीप सिंह ने कहा कि मैं कोई बाहरी इलाके का नहीं हूं, मंडी गोबिंदगढ़, अमलोह नाभा रियासत का हिस्सा रहा है और मैं सिटिंग एमएलए हूं, मेरी टिकट कैसे कट सकती हैै। जगमीत सिंह सहोता कोई विरोध कर रहे हैं या फिर आजाद चुनाव लड़ने वाले हैं तो वह लड़ सकते है, यह उनका मौलिक अधिकार भी है। वह वर्ष 2012 में भी इसी हलके से मेरे खिलाफ पीपीपी की टिकट पर चुनाव हार गए थे।


मामले में जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी  ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है। जगमीत सिंह सहोता को मनाने के लिए बैठकर बात करेंगे और इस मसले का कोई हल जल्द निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed