{"_id":"57b81d024f1c1b363c6ebfdf","slug":"public-schools-aap-candidate-the-meeting-the-deputy-commissioner-the-report-cited-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने की मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने की मीटिंग
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Sat, 20 Aug 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : डेमो फोटो
रोपड़ विधान सभा हलके से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरजीत सिंह संदोआ की ओर से सरकारी स्कूल में नुक्कड़ मीटिंग करने का मामला सामने आया है। डीसी ने जांच करने व इस संबंधी मंजूरी का पता लगाने की बात कही है।
आम आदमी पार्टी के रोपड़ विधान सभा हलके से उम्मीदवार अमजीत सिंह संदोआ ने वीरवार की देर शाम हलके गांव शामपुरा के सरकारी स्कूल में एक नुक्कड़ मीटिंग की। इस मीटिंग दौरान आम आदमी पार्टी के वकर्रो समेत गांव के कुछ लोग भी मौजूद रहे। स्कूल परिसर में संदोआ ने लोगों का संबोधन भी किया। जब संदोया से सरकारी स्कूल में मीटिंग करने संबंधी पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे यह गलती हो गई। संदोआ ने कहा कि आगे से ऐसा बिलकुल नहीं होगा।
संदोआ ने पार्टी नेतायों से भी कहा कि आगे से इस बात का खयाल रखा जाए कि कोई मीटिंग सरकारी इमारत में न की जाए। उधर इस सबंधी जिला के डीसी करनेश शर्मा ने कहा कि सरकारी बिल्डिंग में किसी भी पार्टी को मीटिंग करने की इजाजत नहीं है। उन्होने कहा कि वह इस संबंध में जिला शिक्षा अफसर से रिपोर्ट लेगे तथा यह भी पता करेगे कि यह मीटिंग किस की हिदायतों से हुई है तथा इसके लिए किसने परमीशन दी है। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इस संबंधी कहा कि पार्टियों को सरकारी साधनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इमानदारी के साथ रोजाना का खर्च भी जोड़े।