फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   PRTC signed an agreement with Punjab and Sindh Bank

Patiala News: पीआरटीसी ने पंजाब एंड सिंध बैंक साथ किया समझौता, बिना किसी खर्च कर्मियों को बीमा देगा

Wed, 03 Jul 2024 10:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
PRTC signed an agreement with Punjab and Sindh Bank
4200 रेगुलर व आउटसोर्स मुलाजिमों को होगा फायदा, बस खाता बैंक में शिफ्ट करना होगा : चेयरमैन हडाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ एक एमओयू किया है। कॉरपोरेशन के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने बताया कि समझौते के तहत बैंक बिना किसी खर्च के पीआरटीसी में काम करने वाले कर्मचारियों को बीमा देगा।
उन्होंने बताया कि इस समय कॉरपोरेशन में करीब 4200 आउटसोर्स व रेगुलर कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनके लिए यह समझौता वरदान साबित होगा। इसमें कर्मचारी को अपना खाता केवल उक्त बैंक में शिफ्ट करना होगा। इसके बाद उस कर्मचारी को बिना किसी खर्च के मुफ्त बीमा प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि अगर पीआरटीसी के किसी कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान कहीं हादसे में मौत हो जाती है तो उसके परिजनों को बैंक की ओर से तत्काल प्रभाव से 40 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह नियम ऑफ ड्यूटी भी लागू होगा। इसके अलावा अगर घर में बेटी पढ़ रही है तो उसकी पढ़ाई के लिए अलग से 12 लाख रुपये दिए जाएंगे। अगर घर में बेटा पढ़ रहा है तो उसकी पढ़ाई के लिए 6 लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे। इसके अलावा यदि किसी कर्मचारी के दुर्घटना के दौरान शरीर का कोई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाता है तो भी उसे बीमा का क्लेम दिया जाएगा।
विज्ञापन

हडाना ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि दुर्घटना में कर्मचारी की मृत्यु हो जाने या फिर उसके किसी शरीर के अंग के क्षतिग्रस्त हो जाने की सूरत में परिवार को आजीविका की चिंता हो जाती है। लेकिन अब इस समझौते से सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। इस मौके पर पीआरसी के एमडी रविंदर सिंह, जीएम प्रशासन मनिंदर सिंह सिद्धू, पंजाब एंड सिंध बैंक से चमन लाल फील्ड महाप्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed