फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Prostitution busted in two hotels of Patiala

पटियाला : दो होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश... रेड में तीन जोड़े गिरफ्तार, होटल मालिकों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

Thu, 20 Jan 2022 02:03 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Prostitution busted in two hotels of Patiala
पटियाला। शहर में बस स्टैंड के नजदीक दो होटलों में पुलिस ने मंगलवार देर रात रेड करके वहां चल रहे देह व्यापार के अड्डों का पर्दाफाश करते हुए मौके से तीन जोड़ों को गिरफ्तार किया है। बाद में तीनों जोड़ों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में थाना लाहौरी गेट पुलिस ने दोनों होटल मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होटलों से पकड़े गए युवक और युवतियों की आयु 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। जो सभी मानसा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह ने बताया कि थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज एसआई गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मंगलवार रात गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें बस स्टैंड के नजदीक स्थित दो होटलों में देह व्यापार के अड्डे चलाए जाने की सूचना मिली। जिसके आधार पर तुरंत टीमें बनाकर रेड की गई। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में तीन युवक व तीन युवतियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी इंद्रजीत सिंह और गुरपाल सिंह अपने होटलों में पुरुषों व महिलाओं को किराये पर कमरे देकर देह व्यापार कराते थे। इन सबमें होटल मालिक कब से संलप्ति थे, यह अभी जांच का विषय है। गौरतलब है कि पिछले दिनों लुधियाना बस स्टैंड के नजदीक के होटलों में भी देह व्यापार के अड्डों का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed