फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Powerkam's plan will put LED bulbs in the homes of the poor

गरीबों के घर एलईडी बल्ब से होंगे रोशन, पावरकाम ने शुरू की किफायती एलईडी बल्ब योजना

Fri, 04 Sep 2020 06:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Powerkam's plan will put LED bulbs in the homes of the poor
पंजाब स्टेेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पावरकाम) की ओर से 8.63 करोड़ रुपये की लागत वाली एक नई योजना की श्ुारुआत की गई है। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे लोगों (बीपीएल), एससी और बीसी वर्गों के साथ संबंधित लोगों को सस्ती बिजली मुहैया कराना है।
विज्ञापन

पावरकाम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद ने बताया कि किफायती एलईडी बल्ब योजना के अनुसार एक किलोवाट तक के मंजूरशुदा बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले बीपीएल, एससी और बीसी वर्गों के योग्य खपतकारों को केवल 30 रुपये में दो एलईडी बल्ब मुहैया कराए जाएंगे। यह एलईडी बल्ब 80-90 फीसदी तक बिजली की बचत करेंगे और लंबे समय तक चलेंगे। वातावरण अनुकूल होने के अलावा इनमें आग लगने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया उपभोक्ता संबंधित पावरकाम दफ्तर साथ संपर्क करके और मौजूदा बिल, पहचान पत्र और एक सेल्फ अंडरटेकिंग जमा कराके उक्त स्कीम का लाभ ले सकते हैं। बीपीएल, एससी और बीसी वर्गो के उपभोक्ता जिनका लोड एक किलोवाट तक है, प्रति महीना 200 यूनिट बिजली की रियायत प्राप्त कर सकते हैं। इस आधार पर साल 2019-20 के लिए पीएसईआरसी की ओर से मंजूर बिजली सब्सिडी 1598.47 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed