फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Power demand fell to 5620 MW in Punjab, government thermals closed

Punjab: बरसात ने कम की बिजली की मांग, राहत मिलते ही पावरकॉम ने बंद किए सरकारी थर्मल प्लांट

Thu, 21 Jul 2022 09:45 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 09:45 PM IST
सार

गुरुवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 8085 मेगावाट रही, जो पहले के 14200 मेगावाट के मुकाबले 5620 मेगावाट कम रही। इसे देखते हुए पावरकाम ने अपने दोनों थर्मल प्लांटों रोपड़ व लहरा की आठ यूनिटों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Power demand fell to 5620 MW in Punjab, government thermals closed
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब में बारिश के चलते गुरुवार को बिजली की मांग में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पहले जहां उमस भरी तेज गर्मी व धान सीजन के कारण प्रदेश में बिजली की मांग 14200 मेगावाट तक पहुंच गई थी, वहीं गुरुवार को मांग 8085 मेगावाट तक लुढ़क गई, जिससे पावरकॉम को राहत मिली है। 

विज्ञापन


कोयला बचाने के लिए पावरकॉम ने तुरंत रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांटों की सभी आठ यूनिटों को बंद कर दिया। उधर, प्राइवेट थर्मलों को भी आधी क्षमता पर चलाया गया। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि हालांकि धान सीजन के लिए 15000 मेगावाट तक बिजली का प्रबंध कर लिया है। लेकिन अगर इस बार मानसून उम्मीद के मुताबिक रहा, तो फिर बिजली की कोई किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन


पंजाब में पिछले दो दिनों से मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। विभिन्न जिलों में तेज बारिश हो रही है, जिससे पारा गिरने से बिजली की मांग लुढ़क गई है। जबकि इससे पहले पंजाब में बिजली की मांग 14200 मेगावाट का आंकड़ा छू गई थी। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार धान सीजन में बिजली की मांग16000 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। ऐसे में पावरकॉम की ओर से किए प्रबंधों के बावजूद बिजली की किल्लत रहने से लोगों को कटों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन पंजाब भर में झमाझम बारिश से पावरकॉम ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब में बिजली की अधिकतम मांग 8085 मेगावाट रही, जो पहले के 14200 मेगावाट के मुकाबले 5620 मेगावाट कम रही। इसे देखते हुए पावरकाम ने अपने दोनों थर्मल प्लांटों रोपड़ व लहरा की आठ यूनिटों को बंद कर दिया है। उधर निजी में राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल थर्मलों को आधी क्षमता पर चलाया गया। पावरकॉम को निजी थर्मलों से 1644 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 255 व अन्य स्रोतों को मिलाकर कुल 2172 मेगावाट बिजली की उपलब्धता हुई। ऐसे में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाहर से 5821 मेगावाट बिजली ली।

पावरकॉम को पंजाब भर से मिलीं 64075 शिकायतें

बारिश के चलते बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण पावरकॉम को गुरुवार को प्रदेश भर से 64075 शिकायतें मिलीं, जिनमें से लगभग 31724 शिकायतों का निपटारा हो गया था। दिन के समय 44 फीडरों के डाउन होने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed