फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pothi Sahib coarseness, roughness Kmanon the Pothi Sahib, torn limbs, Fatehgarh Sahib

खमाणों में पोथी साहिब की हुई बेअदबी

Tue, 30 Aug 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 30 Aug 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
Pothi Sahib coarseness, roughness Kmanon the Pothi Sahib, torn limbs, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में बेअदी की घटना के बारे जानकारी देतेडीआईजी रोपड़ रेंज हरचरन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सब-डिवीजन खमाणों के अधीन आते गांव बदेशां कलां में सोमवार को रजवाहे स्थित जपुजी साहिब की पोथी के आठ अंगों को फाड़कर रजवाहे किनारे फेंकने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचे फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरचरन सिंह समेत पुलिस पार्टी ने घटनास्थल का दौरा किया और पावन पोथी साहिब के अंगों को अदब सतिकार समेत पुलिस थाना खमाणों ले आई। 
विज्ञापन


थाने में मौजूद हलका बस्सी पठाना के विधायक जस्टिस निर्मल सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डीआईजी हरचरन सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed