{"_id":"62c9384ddaf4087af5331642","slug":"police-conducted-search-operation-in-rodi-kut-mohalla-at-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नशे के कारोबार के लिए बदनाम रोडी कुट मोहल्ले में 500 पुलिस कर्मियों ने चलाया सर्च अभियान, हर घर की हुई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala: नशे के कारोबार के लिए बदनाम रोडी कुट मोहल्ले में 500 पुलिस कर्मियों ने चलाया सर्च अभियान, हर घर की हुई तलाशी
Sat, 09 Jul 2022 01:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:42 PM IST
सार
अप्रैल में भी इस मोहल्ले में पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय भी मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स ने सुबह से लेकर शाम तक तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
पटियाला में तलाशी अभियान के लिए पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के कारोबार के लिए बदनाम पटियाला के रोडी कुट मोहल्ले में शनिवार सुबह 500 पुलिस मुलाजिमों ने एसएसपी दीपक पारिक की अगुवाई में तलाशी अभियान चलाया। हर घर में तलाशी ली गई। इससे पहले पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद अप्रैल में भी इस मोहल्ले में पुलिस ने दबिश दी थी।
विज्ञापन
उस समय भी मोहल्ले में भारी पुलिस फोर्स ने सुबह से लेकर शाम तक तलाशी अभियान चलाया था। करीब सात घंटे चले इस अभियान के दौरान हालांकि नशे की बरामदगी ज्यादा नहीं हुई थी, लेकिन कईं लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि अब फिर से इस मोहल्ले में नशा तस्करी ने जोर पकड़ लिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक बार फिर इस मोहल्ले में नशे के खात्मे के लिए रुख किया है। बताया जा रहा है कि शाम तक तलाशी अभियान चलेगा।
विज्ञापन