{"_id":"613a3eef8ebc3ee530026397","slug":"plagued-by-strikes-there-was-a-big-jam-in-cm-city-patiala-news-pkl426228381","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनों से त्रस्त सीएम सिटी में लगा बड़ा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनों से त्रस्त सीएम सिटी में लगा बड़ा जाम
विज्ञापन
मांगों को लेकर विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से तकरीबन रोज ही लगाए जा रहे धरने-प्रदर्शनों से सीएम सिटी में ट्रैफिक जाम की समस्या पहले ही काफी बनी रहती है। लेकिन वीरवार को तो सरहिंद बाइपास रोड पर बड़ा जाम लग गया। दरअसल अर्बन एस्टेट के पास नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है। जिसके फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से वीरवार से पटियाला-राजपुरा रोड को अर्बन एस्टेट चौक से लेकर चौरां रोड चौक तक बंद कर दिया गया है। जिसके चलते चंडीगढ़ व राजपुरा से आने वाले सारे ट्रैफिक को सरहिंद बाईपास रोड पर डाइवर्ट कर दिया है। ऐसे में सरहिंद बाईपास पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को मिनटों का सफर घंटे भर में करना पड़ा। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
अमर उजाला से बात करते हुए सतपाल शर्मा ने कहा कि वह अर्बन एस्टेट में रहते हैं और रोजाना की तरह ड्यूटी पर जाने को निकले। लेकिन अर्बन एस्टेट के नजदीक फ्लाईओवर के निर्माण को पटियाला-राजपुरा रोड का कुछ हिस्सा बंद करने कारण सरहिंद बाईपास रोड से होकर जाना पड़ा। वहां पहले ही वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं, जिस कारण 15 मिनट का रास्ता करीब घंटे में पूरा किया।
वहीं गृहणि सुरभि ने बताया कि अपने किसी रिश्तेदार की चेकअप को राजिंदरा अस्पताल जाना था। लेकिन ठीकरीवाला चौक में ठेका मुलाजिमों की ओर से लगाए पक्के धरने कारण लीला भवन से होकर जाना पड़ा। जिससे अस्पताल पहुंचने में समय लग गया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन को इन धरने-प्रदर्शनों को समाप्त कराने के लिए कोई कदम उठाना चाहिए, वर्ना लोगों को ऐसे ही परेशानी होती रहेगी। उधर, अर्बन एस्टेट निवासी सुधीर का कहना है कि प्रशासन को सड़क बंद करने से पहले ट्रैफिक के सुचारु संचालन को उचित प्रबंध करने चाहिए थे।