फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   People shouting slogans from sewerage jam in Patiala said- dirty water is entering houses corporation any action

पटियाला में सीवरेज जाम से भड़के लोगों ने की नारेबाजी, कहा- गंदा पानी घरों में घुस रहा है, निगम नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई

Mon, 03 May 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
People shouting slogans from sewerage jam in Patiala said- dirty water is entering houses corporation any action
पटियाला। घास मंडी इलाके में सीवरेज ब्लाक की समस्या से परेशान होकर लोगों ने सोमवार को मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सीवरेज ब्लाक हो गया है और गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद निगम उनकी नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन

अकाली दल के राघोमाजरा सर्कल प्रधान आकाश बाक्सर ने कहा कि हैरानी की बात है कि एक तरफ तो शहर में कांग्रेस सरकार विकास कराने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को सीवरेज की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि सीवरेज की समस्या से परेशान होकर पिछले 20 दिनों से लोग निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई शिकायत सुनने को तैयार नहीं हो रहा है। इस मौके पर बिंदर सिंह निक्कू, शंकर खत्री, माया देवी, गीता रानी और बिमला कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed