{"_id":"620939c70dc6e51f611754e7","slug":"people-are-excited-to-bring-akali-bsp-government-brar-patiala-news-pkl4419497189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली-बसपा सरकार लाने को लेकर लोगों में है उत्साह : बराड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली-बसपा सरकार लाने को लेकर लोगों में है उत्साह : बराड़
विज्ञापन
राजपुरा। राजपुरा विधानसभा क्षेत्र से अकाली-बसपा प्रत्याशी और अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ ने गांव चक्क कलां सहित निर्वाचन क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अगले माह की 20 तारीख को कांग्रेस पार्टी की ज्यादतियों और शून्य प्रदर्शन पर लोगों से जवाब मांगा। स. बराड़ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस द्वारा पंजाब की जनता से किए गए किसी वादे को पूरा न करने से कांग्रेस पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।
कांग्रेस को पंजाबियों से किए अपने वादे को तोड़ने की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बराड़ ने कहा कि आने वाली अकाली-बसपा सरकार में न सिर्फ निर्वाचन क्षेत्र की पेयजल एवं वर्षा जल निकासी की समस्या का समाधान किया जायेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर निर्वाचन क्षेत्र के कारखानों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र से मेरे लंबे जुड़ाव के कारण मेरी हार्दिक इच्छा थी कि अकाली सरकार बनने के बाद राजपुरा को सबसे सुंदर शहर बना दिया जाएगा और लोगों की हर जरूरत को पूरा किया जायेगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नापाक योजनाओं से अवगत कराया और कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस का प्रदर्शन देखा है वहीं दिल्ली का आम आदमी पार्टी मॉडल पंजाबियों को कभी बर्दाश्त नहीं होगा। लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल के फर्जी बयान दिल्ली में कोरोना काल में पहले ही वायरल हो चुके हैं, जब कोरोना काल में दिल्ली के अस्पतालों में लोगों को बेड या ऑक्सीजन सिलेंडर तक नहीं मिला था। इस मौके पर शहरी अकाली दल प्रधान रणजीत सिंह राणा, जसविन्द्र सिंह जैलदार, सिमरनजीत सिंह बिल्ला, जसपाल सिंह, सुशील उतरेजा, विक्रमजीत सिंह के अलावा कई अकाली नेता मौजूद रहे।