{"_id":"66cdba0df0830bf27d0bcfbf","slug":"patiala-youth-dies-in-road-accident-in-canada-family-sought-help-from-government-to-bring-back-their-son-body-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के युवक की कनाडा में मौत: ट्राले से टकराई कार, कुछ माह पहले लगी थी कंवरपाल की जॉब, परिवार ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के युवक की कनाडा में मौत: ट्राले से टकराई कार, कुछ माह पहले लगी थी कंवरपाल की जॉब, परिवार ने मांगी मदद
Tue, 27 Aug 2024 05:05 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 05:05 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला निवासी युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। पटियाला के समाना निवासी कंवरपाल सिंह दो वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और कुछ महीने पहले ही उसकी नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
कनाडा में सड़क दुर्घटना में पटियाला के युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला के समाना के रहने वाले युवक की कनाडा में एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान कंवरपाल सिंह स्टडी वीजा पर करीब दो साल पहले कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब चार महीने पहले ही उसे वर्क परमिट मिला था। इसके बाद कंवरपाल सिंह नौकरी कर रहा था। कंवरपाल सिंह के पिता पीआरटीसी में मुलाजिम हैं। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से बेटे का शव गांव लाने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक कनाडा में कंवरपाल के चचेरे भाई जगदीप सिंह ने उन्हें बताया कि कनाडा के गुएल्फ में कंवरपाल की कार हादसे का शिकार हो गई थी। हादसा 20 अगस्त को हुआ था। कंवरपाल रोजाना की तरह काम पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। हादसे में कंवरपाल सिंह गंभीर घायल हो गया था। उसके सिर व दिमाग में अंदरूनी चोटें आई थी। उसके फेफड़े फट गए थे और एक पैर की हड्डी भी टूट गई थी। छह दिन तक कंवरपाल सिंह छह दिन तक अस्पताल में भर्ती था। सोमवार को उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
परिवार के मुताबिक कंवरपाल का शव भारत लाने के लिए उसके दोस्त व चचेरा भाई फंड जुटा रहे हैं, ताकि उसके शव को जल्द वापस समाना लाया जा सके। लेकिन अभी तक जरूरत के हिसाब पैसे जमा नहीं हो सके हैं। इसलिए पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से उनके बेटे का शव पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन