फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala roads will be repaired with Rs 20 crore

Patiala News: पटियाला की सड़कों की 20 करोड़ से कराई जाएगी मरम्मत

Sun, 08 Jun 2025 07:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Patiala roads will be repaired with Rs 20 crore
-नगर निगम ने वर्क ऑर्डर जारी किए. लोगों की लंबे समय से मांग थी
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला शहर की सड़कों की हालत में सुधार किया जाएगा। नगर निगम की ओर से 20 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इस संबंध में टेंडर के वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि पार्षद अनुज खोंसला और भाजपा नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों को दी गई जानकारी केवल नगर निगम को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए ठेकेदारों ने जो भी टेंडर डाले थे, उनमें एफएंडसीसी के सदस्यों ने सभी ठेकेदारों को मौके पर बुलाकर रेट पांच प्रतिशत कम करके वर्क ऑर्डर मंजूर किए थे। इसमें जो ठेकेदार उक्त पार्षद अनुज खोसला के निर्देश पर बयान दे रहे हैं, उनके द्वारा लगाए गए रेट 10 से 15 प्रतिशत कम थे या फिर उन पर रिश्वतखोरी के आरोप लग रहे हैं। जबकि उन ठेकेदारों ने तकनीकी शर्तें पूरी नहीं की, जिसके बाद ही उनका वित्तीय खाता खोला जाता है।

किस-किस इलाके में होगी सड़कों की मरम्मत
नगर निगम की ओर से 20 करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत की जाने वाली सड़कों में एमटी लाइन रोड आदर्श कॉलोनी और शाखा के पास लांबा डेयरी, शीश महल एन्क्लेव, रोज गार्डन, छोटा अराई माजरा, जगदीश कॉलोनी, तेज बाग कॉलोनी, गुलाब कॉलोनी, गोपाल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र आदि, प्रताप नगर, अमन नगर और फोकल पॉइंट, रंजीत विहार, एकता नगर, अमन नगर, अलीपुर, झील से अलीपुर रोड, बचन ढाबा के पास अजीत नगर, भरपुर गार्डन, न्यू मोती बाग साहिब शामिल हैं। कॉलोनी, सुलार, सनोरी अड्डा रोड, शहीद भगत सिंह चौक, मजीठिया एन्क्लेव, फ्रेंड्स कॉलोनी, मोती बाग कॉलोनी, मोदी कॉलेज मेन रोड, बडूंगर मेन रोड, कृष्णा नगर, अबलोवाल, करतार कॉलोनी, बडूंगर (जोगिंदर नगर), त्रिपड़ी क्षेत्र, गोलगप्पा चौक से टैंक रोड (बाएं तरफ), जगदीश कॉलोनी, शहीद उधम सिंह नगर, कमल कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, इंदिरा पुरी कॉलोनी, न्यू मेहर सिंह कॉलोनी, त्रिपुरी क्षेत्र, गोलगप्पा चौक से टैंक रोड (दाएं तरफ) साइड) डिस्पेंसरी और पुलिस स्टेशन रोड, हरिंदर नगर, घुम्मन नगर ए, आज़ाद नगर, रतन नगर, रतन नगर एक्सटेंशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed