फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala, passengers, sold, collect, money, not, deposit

सवारियों को बेची टिकटें पर पैसे जमा नहीं कराए

Sun, 25 May 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 25 May 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
Patiala, passengers, sold, collect, money, not, deposit
घाटे से जूझ रही पीआरटीसी को उसके अपने ही मुलाजिम चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया जब जनरल मैनेजर पटियाला डिपो की शिकायत पर लाहौरी गेट थाना पुलिस ने कंडक्टर के खिलाफ कारपोरेशन के पैसों को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया। आरोप है कि कंडक्टर ने सवारियों को टिकटें तो बेचीं लेकिन पैसे डिपो में जमा नहीं करवाए।
विज्ञापन


पटियाला डिपो के जीएम ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया कि लखविंदर सिंह निवासी गांव समसपुर जिला फतेहगढ़ साहिब कंडक्टर कारपोरेशन में करता है।

उसने ड्यूटी के दौरान 18 हजार 469 रुपये की टिकटें सवारियों को बेचीं लेकिन बाद में यह पैसे डिपो में जमा नहीं कराए। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ बेची टिकटों के पैसे खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इससे पहले भी कंडक्टरों की ओर से ड्राइवरों के साथ मिलकर टिकट चोरी के कई केस सामने आ चुके हैं। इससे कारपोरेशन को हर साल खासा नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed