फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala jewelers, the government, protesting, Patiala

पटियाला में केंद्र के खिलाफ ज्वेलरों ने की नारेबाजी

Mon, 28 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 28 Mar 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Patiala jewelers, the government, protesting, Patiala
पटियाला में केंद्र सरकार के खिलाफ बैठक करते ज्वैलर। - फोटो : amarujala
मांगों को लेकर ज्वेलरों की ओर से शुरू की गई हड़ताल सोमवार को 26वें दिन में दाखिल हो गई। सोमवार को ज्वेलर्स ने किला चौक में बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक ज्वेलरों पर लगाए काले टैक्स वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश जैन, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल वर्मा, स्वर्णकार संघ के प्रधान भीम सेन ने लुधियाना में ज्वेलर्स पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सोना व्यापारियों के साथ धक्का किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ज्वेलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी वापस ली जाए। दो लाख से अधिक के गहनों की खरीद करने वाले ग्राहक से पैन कार्ड लेना अनिवार्य करने का फैसला वापस लिया जाए।
विज्ञापन


साथ ही इंस्पैक्टरी राज खत्म करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि सभी ज्वेलर मांगों को लेकर एकजुट हैं। जब तक केंद्रीय वित्त मंत्री ज्वेलर्स पर लगाए गए काले टैक्सों को वापस नहीं लेती, तब तक केंद्र सरकार के खिलाफ जिले भर में धरने-प्रदर्शन जारी रहेंगे। केंद्र सरकार के इन गलत फैसलों के कारण सोना व्यापारियों का व्यापार तबाह हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed