फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Patiala jail superintendent transferred for assaulting employee, case registered

फिर विवादों में पटियाला जेल: मुलाजिम से मारपीट करने पर जेल सुपरिंटेंडेंट का तबादला, केस भी दर्ज

Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 08:23 AM IST
सार

जेल का होमगार्ड गुरप्रीत जेल में गश्त कर रहा था। इस बीच अचानक उसे घबराहट और चक्कर आने लगे, जिसके चलते वह अपने बूट उतार कर बैठ गया। इसी बीच वहां जेल सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह पहुंचा और बिना कुछ कहे उससे मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
Patiala jail superintendent transferred for assaulting employee, case registered
तबादला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल के एक मुलाजिम के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि कार्रवाई के बाद सुच्चा सिंह का तबादला भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जेल का होमगार्ड गुरप्रीत जेल में गश्त कर रहा था। इस बीच अचानक उसे घबराहट और चक्कर आने लगे, जिसके चलते वह अपने बूट उतार कर बैठ गया। इसी बीच वहां जेल सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह पहुंचा और बिना कुछ कहे उससे मारपीट करने लगा। आरोप है कि सुच्चा सिंह ने उसके सिर पर काफी डंडे मारे। इससे वह घायल हो गया और उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


जैसे ही पुलिस के पास इस मामले की सूचना पहुंची, तो उक्त होमगार्ड जवान के बयान पर जेल सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने  जेल सुपरिंटेंडेंट सुच्चा सिंह का तबादला भी कर दिया गया है। उनकी जगह मनजीत सिंह टिवाणा को बतौर पटियाला जेल सुपरिंटेंडेंट तैनात किया गया है। इससे पहले मार्च 2022 में पटियाला जेल उस समय विवादों में आई थी, जब यहां के पूर्व सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ पर जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप लगे थे। जिसके बाद शिवराज सिंह नंदगढ़ का तबादला करके उनकी जगह सुच्चा सिंह को सुपरिंटेंडेंट लगा दिया गया था। हालांकि तैनाती के तुरंत बाद सुच्चा सिंह पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल का करीबी होने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed