{"_id":"579f7c114f1c1b5a7b2b9395","slug":"patiala-army-started-the-rally-patiala-fatehgarh-sahib-sangrur-barnala-and-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में पांच जिलों की फौज में भर्ती रैली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में पांच जिलों की फौज में भर्ती रैली शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में चल रही सेना की भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के पांच जिलों पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला और मानसा से फौज में भर्तीं के लिए 33911 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। पहले फतेहगढ़ साहिब के 2514 उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई। 1800 से ज्यादा उम्मीदवारों ने शारीरिक फिटनेस टेस्ट दिया।
फौज के पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के डिप्टी डायरेक्टर भर्ती ब्रिगेडियर जेएस सन्याल ने बताया कि भर्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। वीडियो कैमरे की रिकार्डिंग में हो रही भर्ती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर है और कंप्यूटर की मदद से सारी प्रक्रिया पर फौज के पांच विभिन्न बोर्डों के अधिकारी नजर रख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दिन एक उम्मीदवार डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया है। फौज पहले भी डोप टेस्ट कराती रही है लेकिन इस बार कुछ ज्यादा सख्ती की गई है। साथ ही कहा कि जो कुछ मीडिया में आ रहा है पंजाब के नौजवान उतने नशे नहीं करते हैं। उन्होंने सलाह दी कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आने से पहले कम से कम 72 घंटे पहले किसी भी तरह की दवा बिना डाक्टर की सलाह के न लें। इसका टेस्ट पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शारीरिक फिटनेस टेस्ट 9 अगस्त तक चलेंगे। भर्ती रैली 13 अगस्त तक चलेगी। दो अगस्त को पटियाला के समाना, पातड़ां, नाभा तहसील के उम्मीदवारों का टेस्ट होगा। तीन अगस्त को पटियाला, राजपुरा तहसील का और चार अगस्त को मालेरकोटला, धुरी तहसील, पांच अगस्त को संगरूर व लहरां तहसील, छह को इसी जिले की सुनाम व मूनक तहसील, सात को बरनाला जिले की बरनाला व तपा तहसील, आठ को मानसा जिले की सरदूलगढ़, बुढ़लाडा तहसील, 9 अगस्त को मानसा तहसील व बाकी रहते उम्मीदवारों का टेस्ट होगा। शारीरिक फिटनेस टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 अगस्त को ली जाएगी।