फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pathankot received the highest rainfall of 34.7 mm, heavy rain alert today too

Patiala News: पठानकोट में सबसे अधिक 34.7 एमएम बारिश, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 14 Aug 2024 07:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Pathankot received the highest rainfall of 34.7 mm, heavy rain alert today too
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। मौसम विभाग ने पंजाब में वीरवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 37.8 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और अब यह सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक हो गया है। पठानकोट में सबसे अधिक 34.7 एमएम की भारी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही पटियाला में 3.8 एमएम, रूपनगर में 0.3 और फतेहगढ़ साहिब में 1.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई।

लुधियाना में 8.5 मिलीमीटर बारिश
लुधियाना। लुधियाना में बुधवार की दोपहर बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शहर में 8.5 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। इसके अलावा अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और बीच बीच में कभी धूप भी निकलती। पीएयू स्थित मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने की संभावना है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed