{"_id":"b4fa0d1054739f9767355db15b239f81","slug":"passengers-on-the-train-stop-for-two-hours-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक ट्रेन रोकने पर यात्रियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक ट्रेन रोकने पर यात्रियों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर से पठानकोट को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को मल्लां वाला रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से अधिक समय तक रोकने पर गुस्साए यात्रियों रेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उधर, मल्लांवाला के स्टेशन मास्टर दविंदर गुप्ता का कहना है कि मल्लांवाला-मक्खू सेक्शन के बीच ट्रैक पर पत्थर डालने का काम चल रहा है। ट्रेन को शाम सवा छह बजे रवाना किया जाएगा।
यात्री सुरेंदर सिंह, नीरज, हरजिंदर सिंह, धर्मराज, सोनू, आशा व गीता ने बताया कि फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन 3.10 बजे चली थी और मल्लांवाला रेलवे स्टेशन पर 3.45 बजे पहुंच गई। ट्रेन को स्टेशन पर खड़ी कर जालंधर की तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन को फिरोजपुर की तरफ गुजार दिया गया।
उसके बाद भी ट्रेन को नहीं चलाया। जब स्टेशन मास्टर दविंदर गुप्ता से पूछा तो उसने बताया कि मालगाड़ी आ रही है जिस पर पत्थर लदे हुए हैं और ये पत्थर मल्लांवाला-मक्खू सेक्सन के ट्रैक पर डाले जाएंगे।
विज्ञापन
इसलिए ट्रेन शाम सवा छह बजे चलेगी। ये बात सुनते ही यात्रियों ने एरेल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और डीआरएम के नाम पर एक शिकायती पत्र लिखा।
डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि दिल्ली से आगे पलवल स्टेशन की यार्ड पर नान इंटरलाकिंग का काम चलने के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। फिरोजपुर डिवीजन की ट्रेन जनता एक्सप्रेस (19024) चार सितंबर से सात सितंबर तक, जम्मूतवी-जबलपुर (11450) दो सितंबर को , माता वैष्णो देवी-एनएक्यू (16688) तीन सितंबर और अमृतसर-केसीवीएल (12484) ट्रेन सोलह सितंबर को रद्द रहेंगीं।