फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   parneet kaur, cm badal punjab political news, patiala

बादलों को बाहर का रास्ता दिखाने का समय आया : परनीत कौर

Sat, 24 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Sat, 24 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
parneet kaur, cm badal punjab political news, patiala
पटियाला में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती की बैठक को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब की बादल सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।
विज्ञापन


इस सरकार से आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है। 2017 के विधानसभा चुनावों में लोग कांग्रेस के हक में वोटें डालकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को सीएम बनाएं। वह शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला देहाती के प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में फव्वारा चौक दफ्तर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। 

कंबोज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बनाए प्रोग्राम कांग्रेस लाओ पंजाब बचाओ के तहत पूरे जिले में 108 मीटिंगों का दौर शुरू होगा। जो 26 सितंबर से राजपुरा हलके से शुरू होकर एक नवंबर को शुतराणा हलके में समाप्त होगा। इसके तहत हरेक हलके में 12 मीटिंगें व प्रोग्राम किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन बैठकों में पिछले साढ़े 9 सालों के दौरान अकाली-भाजपा सरकार की नाकामियों व ज्यादतियों से हलके के लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही कांग्रेस की लोक हितैषी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed