फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Number of people meeting Navjot Singh Sidhu in jail increased

Punjab: रिहाई से पहले जेल मेें सिद्धू से मिलने वालों की लाइन लगी, नवजोत के हक में कांग्रेसी नेता हो रहे लामबंद

Sun, 08 Jan 2023 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 01:37 AM IST
सार

सिद्धू से जेल में मिलने वालों की लाइन लगी है। तीन पूर्व प्रधानों के जेल में सिद्धू के साथ मुलाकात की अटकलों का बाजार गर्म है। दुल्लो ने माना कि सिद्धू एक पापुलर लीडर है उनके कद के हिसाब से पार्टी में ओहदा मिलना चाहिए।

विज्ञापन
Number of people meeting Navjot Singh Sidhu in jail increased
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू को जेल जाने के कारण पार्टी की प्रधानगी से भले ही हाथ धोने पड़े, लेकिन उनके चाहने वालों को अभी भी सिद्धू से उम्मीदें हैं। पटियाला जेल मेें रिहाई से पहले सिदधू से मिलने वालों की सख्या बढ़ गई है। सिद्धू की 26 जनवरी को जेल से रिहाई की बात सामने आने के बाद से उनके हक में लगातार कांग्रेसी नेता लामबंद हो रहे हैं।

विज्ञापन


सिद्धू से मुलाकात के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पूर्व कांग्रेसी विधायकों की ओर से लगातार पटियाला जेल में आने का सिलसिला जारी है। अब इस कड़ी मे शुक्रवार को एक साथ कांग्रेस के तीन पूर्व प्रदेश प्रधानों मोहिंदर सिंह केपी, श्मशेर सिंह दुल्लों ओर लाल सिंह की ओर से जेल में सिद्धू के साथ की गई मुलाकात ने अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया है।
विज्ञापन


श्मशेर सिंह दुल्लो ने माना भी कि वह सिद्धू की पीठ थपाथपा कर उसका मनोबल ऊंचा करने आए थे। दुल्लो ने कहा कि सिद्धू का अपना एक स्टाइल है और लोगों नें उनकी अच्छी-खासी प्रसिद्धि है। इसे देखते हुए सिद्धू को उनके कद के  हिसाब से रिहाई के बाद ओहदेदारी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्लो ने कहा कि सिद्धू की राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ नजदीकी है। यह दोनों ही सिद्धू को कांग्रेस में लेकर आए थे। अब पार्टी हाईकमांड फैसला लेगी कि सिद्धू से किस तरह से काम लेना है। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की प्रधानगी को लेकर दुल्लो ने ओहदेदारियां आती-जाती रहती हैं। कभी एक के पास नहीं रहती हैं।   

वहीं मोहिंदर सिंह केपी का कहना था कि लाल सिंह, श्मशेर सिंह दुल्लों समेत वह खुद पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे हैं। सिद्धू भी प्रधान रहे हैं। ऐसे में अब जब सिद्धू जेल में हैं, तो उनकी हौसलाअफजाई के लिए वह मुलाकात करने को पहुंचे।


सिद्धू के एक महान क्रिेकेटर रहे हैं और उम्मीद है कि वह रिहाई के बाद बाहर आकर कांग्रेस की मजबूती के लिए बड़े स्तर पर काम करेंगे। आगे कहा कि गुटबाजी हरेक पार्टी में होती है, लेकिन इससे निपट कर पार्टी जल्द आगे बढ़ेगी। इनके अलावा जेल में सिद्धू के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी सुखपाल सिंह खैरा और पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा ने भी मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed