फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Now CM punjab village has first PSA

---सीएम जिले में कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयारियां जोरों पर--- राजिंदरा अस्पताल में 1000 लीटर क्षमता वाला पहला पीएसए आक्सीजन ज

Fri, 04 Jun 2021 09:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Now CM punjab village has first PSA
पटियाला। कोरोना की तीसरी लहर के लिए सीएम के अपने जिले में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत शुक्रवार को सरकारी रांजिंदरा अस्पताल में 1000 लीटर क्षमता वाला पहला पीएसए (प्रेशर सेविंग अबसोरप्शन) ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट शुरू हो गया। राजिंदरा की एमसीएच इमारत में लगाया यह प्लांट हवा से ऑक्सीजन लेकर एक दिन में 200 बड़े डी टाइप सिलिंडर भर सकेगा। सांसद परनीत कौर ने इसे चालू किया। इस मौके पर उन्होंने राजिंदरा में ही इमरजेंसी नजदीक 62.78 लाख की लागत वाला ऑक्सीजन मैनीफोल्ड भी मरीजों को समर्पित किया।
विज्ञापन

परनीत ने बताया कि पटियाला जिले में ऑक्सीजन के 10 प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं और उन्होंने अपनी सांसद निधि से इन प्लांट के लिए 2.08 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही बताया कि राजिंदरा में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के दो और प्लांट भी स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आगे बताया कि पीएसए प्लांट ऑक्सीजन की कोविड मरीजों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने की क्षमता रखते हैं, जबकि तीसरी लहर के मद्देनजर राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी, जहां एल-2 बेड लगाए जा सकेंगे, वहां भी मैनीफोल्ड के जरिये यहां दाखिल मरीजों तक पाइपों के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। उन्होंने इस मौके राजिंदरा अस्पताल के डाक्टरों व अन्य सेहत स्टाफ की ओर से कोविड के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए निभाई भूमिका की सराहना की। राजिंदरा में केवल पटियाला या पंजाब ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी आए मरीजों को बिना किसी भेदभाव के इलाज दिया गया। इस मौके पर मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डा. राजन सिंगला और राजिंदरा अस्पताल के एमएस डॉ. एचएस रेखी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed