फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   National Sports Day, hockey wizard Major Dhyan Chand, tribute, organized games, Patiala

खेलों का आयोजन कर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि

Mon, 29 Aug 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 29 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day, hockey wizard Major Dhyan Chand, tribute, organized games, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी अपने टीचर के साथ। - फोटो : अमर उजाला
नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डीएवी स्कूल में जहां जोनल स्तर के खेलों का आयोजन किया गया वहीं एसडीएसई स्कूल में भी खेलों का आयोजन कर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस डीएवी स्कूल में भी यह दिन मनाया गया।
विज्ञापन


डीएवी पब्लिक स्कूल में जोनल स्तरीय खेल मुकाबलों में शतरंज अंडर-19 में अर्जुन, पीयूष व ओमप्रताप ने बाजी मारी। योग में योगेंद्र ने बढ़िया प्रदर्शन करके जिला स्तर के खेलों के लिए क्वालीफाई किया। क्रिकेट अंडर-17 में आठ स्टूडेंट्स, क्रिकेट अंडर-19 में तीन स्टूडेंट्स का जिला चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन हुआ। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर ने सभी की हौसला अफजाई की। 
विज्ञापन


एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल अरुण कुमार सूद की अगुवाई में खेलों का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की तरह देश का नाम खेलों के क्षेत्र में रोशन करने को प्रेरित किया। बारिश के कारण खेल इंडोर हुए। इनमें खो-खो, रेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जूडो शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में ददहेड़ा में नेशनल स्पोर्ट्स डे पर खेलों के महत्व के बारे में स्टूडेंट्स को बताया गया। प्रिंसिपल मीना थापर भी इस मौके पर मौजूद रहीं। मौके पर हैंडबाल, वॉलीबाल के मैच कराए गए। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed