फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Nabha station's main Munshi's death

नाभा थाने के मुख्य मुंशी की मौत

Tue, 22 Oct 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 22 Oct 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
 Nabha station's main Munshi's death
नाभा के थाना सदर के मालखाने में सोमवार सुबह हुए धमाके में घायल मुख्य मुंशी हेड कांस्टेबल भोमा सिंह की मंगलवार को अस्पताल में मृत्यु हो गई। जबकि अन्य तीन घायल कर्मचारियों एएसआई नरिंदर सिंह (50), होमगार्ड बिक्रमजीत सिंह (42) और होमगार्ड लाभ सिंह (38) की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह जानकारी थाने के इंचार्ज अमनपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि थाने के मुख्य मुंशी और एक अन्य मुलाजिम को गंभीर रूप से घायल होने पर पटियाला रेफर किया गया था, जहां मंगलवार सुबह हेड मुंशी की मृत्यु हो गई।  
विज्ञापन


यह हादसा सोमवार सुबह करीब दस बजे थाना सदर में तब हुआ, जब मुख्य मुंशी हेड कांस्टेबल भोमा सिंह ने किसी केस की पेशी के संबंध में माल मुकदमा निकालने के लिए थाने के ग्राउंड फ्लोर में स्थित मालखाने का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, उसमें जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में चार कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके से मालखाने का गेट और खिड़कियों के शीशे टूट गए थे।


इस हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी हरदियाल सिंह मान और एसपी (डी) जसकरण सिंह तेजा मौके पर पहुंचे और घटना संबंधी जानकारी ली। इस की जांच फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी पंजाब की टीम कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed