{"_id":"57c4529b4f1c1bc3602cb356","slug":"multani-mal-modi-college-punjab-lecture-on-birds-professor-student-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को पक्षी प्रेमी नुकसान नहीं पहुंचाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को पक्षी प्रेमी नुकसान नहीं पहुंचाते
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 29 Aug 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के मोदी कालेज में सोमवार को आयोजित लेक्चर के दौरान डा. स्वराज राज को सम्मानित करते कालेज प्रिंसिपल खुशविंदर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के प्रोफेसर एवं प्रमुख अंग्रेजी विभाग डा. स्वराज राज ने कहा कि जो लोग पक्षियों के साथ प्रेम करते हैं, वे कभी पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। डा. राज सोमवार को मुल्तानी मल मोदी कालेज के जनरल स्टडीज सर्कल और बायोलाजिकल साइंसेज विभाग की ओर से पंजाब के पक्षी विषय पर आयोजित लेक्चर में मौके बोल रहे थे।
डा. स्वराज राज ने इस मौके पर पंजाब के पक्षियों की 150 से ज्यादा फोटो दिखाईं, जो उन्होंने विभिन्न जगहों पर जाकर समय व्यतीत करके खिंची हैं। उन्होंने पक्षियों के बारे में और उनके व्यवहार के बारे में स्टूडेंट्स को विशेष जानकारी दी। प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने कहा कि अगर हम पक्षियों व पर्यावरण के साथ रिश्ते से और दूर होते गए तो वह दिन दूर नहीं जब कई खूबसूरत पक्षी हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे।
डीन कामर्स और जनरल स्टडी सर्कल के कनवीनर प्रोफेसर निर्मल सिंह ने कहा कि हमें पुराने पेड़ों की, छप्परों और नदियों-नालों की विशेष संभाल करनी चाहिए। इनके जरिये हम ज्यादा से ज्यादा पक्षियों को देख सकते हैं। हरेक पेड़ खुद में एक संपूर्ण इको सिस्टम है। अंत में डा. स्वराज राज को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।