फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Multani Mal Modi College, an annual magazine The Luminri release, writer Dalip Kaur Tiwana, Patiala

कालेज मैगजीन से शुरू किया सफरः टिवाना

Sat, 24 Dec 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 24 Dec 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
Multani Mal Modi College, an annual magazine The Luminri release, writer Dalip Kaur Tiwana, Patiala
पटियाला के मोदी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कालेज मैगजीन को रिलीज करती साहित्यकार दिलीप कौर टिवाना व साथ में अन्य। - फोटो : अमर उजाला
मुल्तानी मल मोदी कालेज द्वारा कालेज की सालाना मैगजीन द लुमिनरी रिलीज की गई। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता जानी-मानी साहित्यकार दलीप कौर टिवाना ने की। टिवाना ने बताया कि उन्होंने साहित्यिक सफर अपने ही कालेज की मैगजीन में एक लघु कहानी से शुरू किया था।
विज्ञापन


उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह भी दी कि वह अपने विरसे के साथ जुड़े रहें और लोक कथाओं में छिपी समझदारी को तलाशने की कोशिश करें। उन्होंने कालेज मैगजीन की सराहना की और स्टूडेंट्स को और पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स कालेज मैगजीन के लिए लिखें। 
विज्ञापन


प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने कहा कि कालेज मैगजीन स्टूडेंट्स की सृजनात्मक प्रतिभा की अभिव्यक्ति के लिए योग्य मंच है। मुख्य संपादक प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने मैगजीन की तैयारी के दौरान हासिल किए गए अनुभवों का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. गुरदीप सिंह ने कहा कि आने वाली पीढियां यह गर्व के साथ याद करेंगी कि टिवाना जैसी जानी-माना साहित्यकार कभी इस कालेज में आई थीं। पीयू से प्रोफेसर डा. सुनीता धीर ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के मैगजीन नौजवानों के अंदर की प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास पैदा करने में सहायक होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed