{"_id":"67517aaa872d4974b5030a8f","slug":"mother-along-with-her-lover-murdered-her-daughter-in-patiala-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां: आशिक के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रही थी अनु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी मां: आशिक के साथ मिलकर बेटी को उतारा मौत के घाट, प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रही थी अनु
Thu, 05 Dec 2024 03:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 03:34 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। आरोपी मां ने बेटी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उसके अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बन रही थी। इसलिए आरोपी महिला ने आशिक के साथ उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका अनु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। नाभा में मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल के सामने पड़ती विकास कॉलोनी में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का निर्ममता हत्या की है। पुलिस ने घर से खून में लथपथ पड़ी युवती का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान 25 साल की अनु के तौर पर हुई है। थाना नाभा कोतवाली पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी प्रेमी फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड में प्रेमी के साथ उसका एक साथी भी शामिल था। पुलिस दोनों की तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी ई-रिक्शा चालक है। आरोपी महिला अरुणा देवी के पति सुरजीत राम की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घर में अरुणा देवी व उसकी बेटी अनु ही रहती थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अरुणा देवी के किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध थे, जिसे लेकर बेटी अनु विरोध करती थी। वह अपनी मां को प्रेमी के साथ मिलने से रोकती थी और इससे प्रेमी काफी चिढ़ा हुआ था।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने सुनी चीखने चिल्लाने की आवाज
डीएसपी नाभा मनदीप कौर के मुताबिक पिछले करीब एक साल से अरुणा को प्रेमी उसकी बेटी अनु का कत्ल करने के लिए कह रहा था। इसके तहत उन दोनों ने मिलकर अनु की हत्या की साजिश रची। पड़ोसियों के मुताबिक बुधवार देर शाम करीब सात बजे उन्होंने अरुणा देवी के घर से चीखें सुनाई दीं। जब जाकर घर का गेट खटखटाया, तो किसी ने खोला नहीं। इसके बाद पड़ोसियों ने देर रात पुलिस को सूचित कर दिया।
बेटी की हत्या के बाद घर से चली गई थी आरोपी मां
मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़ा और अंदर घुसी, तो देखा वहां खून से लथपथ अनु की लाश पड़ी थी। घर पर उसकी मां अरुणा मौजूद नहीं थी। इसी बीच तड़के अरुणा देवी अपने घर पहुंच गई और यह दिखाने लगी, जैसे उसे कुछ पता नहीं है। बेटी के कत्ल की खबर सुनकर वह रोने लगी और कहा कि वह अपनी दूसरी बेटी, जो पास के ही गांव अलौहरां में रहती है, उसके घर गई हुई थी।
आरोपी प्रेमी को एक्टिवा पर छोड़ कर गया था साथी
डीएसपी नाभा मनदीप कौर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में महिला अरुणा को अपने घर से जाते और उसके घर के पिछले गेट से प्रेमी को घुसते देखा गया है। प्रेमी अपने एक साथी के साथ एक्टिवा पर आया। एक्टिवा चला रहा वह व्यक्ति उसे वहीं छोड़ कर खुद वापस चला गया।
सिर व चेहरे पर किए थे वार
आरोपी ने पहले घर के आंगन में अनु के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। बाद में आरोपी उसे घसीट कर घर के अंदर ले गया और फिर वहां तेजधार हथियारों के साथ भी सिर व चेहरे पर वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी महिला अरुणा ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उसने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर बेटी का कत्ल किया।